PET के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इन शहरों के लिए चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें; जानें टाइमिंग
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर आगरा, कानपुर, मथुरा, गोरखपुर, लखनऊ, बलिया और बरेली समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के लिए रैक भी आरक्षित रखे गए हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आगरा कैंट से मेरठ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें 24, 29 और 31 अक्टूबर को दोपहर दो बजे और शाम सात बजे रवाना होंगी। वहीं, मथुरा जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा रूट पर शाम सात बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 25 और 30 तथा 1 नवंबर को संचालित होगी। मथुरा जंक्शन से लखनऊ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.