नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Varun Beverages Share price: पेप्सिको की सबसे बड़ी बॉटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी प्रॉफिट 828 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 727.50 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 415.50 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 396.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का इंट्रा-डे लो लेवल है। यह भी पढ़ें- वेदांता ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल, एक स्टॉक 18% चढ़ा यह भी पढ़ें- Tata का यह धाकड़ स्टॉक ...