नई दिल्ली, जून 22 -- वियरेबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड Pebble ने अपना नया वेलनेस बैंड Qore View लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सिर्फ फिटनेस डाटा दिखाने वाला एक और बैंड नहीं है, बल्कि एक कनेक्टेड वेलनेस प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि इसमें 30 दिनों तक चलने वाली बैटरी, QuickView फीचर और किसी भी तरह की सब्सक्रिप्शन फीस के बिना AI बेस्ड हेल्थ एनालिसिस जैसे फीचर्स को इसका हिस्सा बनाया गया है। ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर नजर रखना चाहते हैं, लेकिन लगातार फोन नोटिफिकेशन और ऐप्स का इस्तेमाल कई बार परेशानी की वजह बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Pebble ने Qore View में QuickView फीचर दिया है। इसके साथ यूजर्स बिना फोन जेब से निकाले अपनी कलाई पर ही स्टेप काउंट, हार्ट रेट और बाकी जरूरी हेल्थ डेटा देख सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर ...