नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बरेली में गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने और कार्यक्रम में खाली कुर्सियों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बरेली में भाजपा द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में कुर्सियां खाली ही रह गईं और मंच पर भाजपाई सांसद और स्थानीय नेतागण कई घंटों तक जनता के आने का इंतजार ही करते रह गये। महाराष्ट्र से आये हुए कुबेर का भ्रष्टाचार का खजाना भी काम नहीं आया। यूपी की जनता मंदिर से चुराये गये 'भाजपा के पाप का पैसा' नहीं लेना चाहती है। पीडीए समाज ने अधर्मी भाजपा को हकीकत का आइना दिखा दिया है।बीजेपी के कार्यक्रम में खाली रह गईं कुर्सियां आपको बता दें जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने सभागार के बाहर तक कुर्सियां लगाई थी...