नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। पीसीआर यूनिट के कर्मियों ने इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। उन्होंने एक गर्भवती महिला की समय पर मदद कर उसकी सुरक्षित डिलीवरी कराई। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लेबर पेन से परेशान महिला को पुलिस अपनी पीसीआर वैन में लेकर अस्पताल जा रह थी। इस दौरान महिला ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में ही एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना गुरुवार की। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस का इंतजार करने की बजाए महिला और उसके परिजनों को तुरंत पीसीआर वाहन में बैठाया और अस्पताल के लिए निकल पड़े। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और हालात ऐसे बन गए कि डिलीवरी ...