कराची, जुलाई 12 -- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर और बाबर आजम को टीम कमान सौंपे जाने पर पीसीबी की आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सीधा निशाना साधा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया है और यह बात रमीज को पसंद नहीं आई। वह इससे नाखुस दिखे और निर्णय उन्हें नागवार गुजरा। वह खुद भी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि बाबर ने 2020 से 2023 तक राष्ट्रीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटाया गया था क्योंकि इस दौरान आजम की फॉर्म डिप हुई थी। रमीज ने अपने 'यूट्यूब चैनल' पर कहा, ''आप उन्हें एक साधारण टेस्ट टीम देते हैं और फिर उनसे अच्छे नतीजों की उम्मीद क...