नई दिल्ली, मार्च 30 -- पाकिस्तान क्रिकेटर नसीम शाह को एक ट्वीट के लिए दो करोड़ का जुर्माना लगा है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा है आपने। एक ट्वीट के लिए उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। इतनी ही नहीं, नसीम शाह ने बोर्ड से अपने ट्वीट के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी है। साथ ही साथ उनके मीडिया सलाहकार को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। नसीब के मीडिया सलाहकार अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी खिलाड़ी के अंदर काम नहीं कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने घुटने टेक देते हैं शिवम दुबे और सरफराज खान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तेज गेंदबाज नसीम शाह पर व्यंग्य भरे ट्वीट पोस्ट करने के लिए दो करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है और इस ट्वीट को उनके कें...