नई दिल्ली, मई 15 -- पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 की लगातार 5वीं हार का सामना मुंबई इंडियंस के हाथों लीग स्टेज के 58वें मैच में करना पड़ा। इस हार के साथ पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। पंजाब के अब 2 मैच बाकी है, अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो हर हाल में बचे दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17वें ओवर तक आगे चल रही थी। आखिरी 18 गेंदों पर एमआई को जीत के लिए 50 रनों की दरकार थी। इसके बाद एक ऐसा ओवर आया, जिसने मैच पूरी तरह से पलट कर रख दिया। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप के लिए जबरदस्त रेस, आज संजू सैमसन की नजरें टॉप-5 में जगह बनाने परमार्को यानसन बने पंजाब किंग्स की हार में विलेन 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 151 रन था, जीत के लिए उन्हें आखिरी 18 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत थी। दब...