नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- paytm payments bank latest updates: RBI (Reserve Bank of India) द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद लाखों यूजर्स के मन में एक ही सवाल है कि अब उनके पैसे और अकाउंट का क्या होगा? लाइसेंस रद्द होने का मतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) अब बैंकिंग बिजनेस नहीं कर सकता, यानी नया पैसा (डिपॉजिट) नहीं ले सकता और लोन या निवेश से जुड़े काम नहीं कर सकता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका पैसा फंस गया है। आपके पैसे का क्या होगा? RBI के मुताबिक बैंक के पास इतना फंड है कि वह सभी ग्राहकों का पैसा लौटा सके, यानी आप अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं या बैलेंस खत्म होने तक यूज कर सकते हैं। लेकिन, अब आप इस अकाउंट में नया पैसा जमा नहीं...