नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Paytm News: वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इसके तहत कंपनी भारत में प्रीपेड वॉलेट सहित प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) जारी करने और उनके संचालन के लिए एक पेमेंट सिस्टम संचालित कर सकेगी। इस मंजूरी के बाद पेटीएम के डिजिटल वॉलेट कारोबार को दोबारा शुरू करने का रास्ता खुल गया है।प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स क्या है? प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानी PPI ऐसी भुगतान सुविधा है, जिसमें ग्राहक पहले से पैसा जमा करता है और बाद में उस रकम का इस्तेमाल भुगतान के लिए करता है। डिजिटल वॉलेट इसका एक उदाहरण है। इसके जरिए ग्राहक मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान और दूसरी डिजिटल खरीदारी के लिए पैसे...