नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Paytm Block deal: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों में निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी के शेयरों में अचानक यह गिरावट देखने को मिली है। पेटीएम की पैटेंट कंपनी के प्रमोटर विजय शेखर शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।क्या है खबर रिपोर्ट के अनुसार विजय शेखर शर्मा की कंपनी Resillient Asset Management की तरफ से पेटीएम के 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा रही है। यह प्रक्रिया ब्लॉक डील के जरिए होगी। इस आईपीओ को बेस ऑफर साइज 3 प्रतिशत और अपसाइज ऑप्शन 1.98 प्रतिशत है। इस बिक्री के लिए 1535.10 रुपये कीमत तय की गई है। हालांकि, इस प्रक्रिया पर अधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है। बता दें, जून तिमाही के अंततक पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की ...