नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Patna Women's College Admission 2026: बिहार की राजधानी के प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालयों में से एक, 'पटना वीमेंस कॉलेज' ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले का बिगुल फूंक दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और वोकेशनल कोर्सेज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जहां एक ओर पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में स्नातक में एडमिशन अंकों के आधार पर होता है, वहीं पटना वीमेंस कॉलेज ने इस बार भी अपनी विशिष्टता बनाए रखते हुए 'प्रवेश परीक्षा' को ही आधार बनाया है। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित कॉलेज का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो एडमिशन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।आवेदन की अंतिम तिथि और शेड्यूल कॉलेज द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्नातक, पीजी और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के...