पटना, अप्रैल 27 -- Patna Weather: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में लोग जहां भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं तो कुछ जिलों में आंधी-बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिला रखी है। पटना में भी मौसम लोगों को चौंका रहा है। मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए पटना में मौसम का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 अप्रैल को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने इसके बाद अगले चार दिनों के लिए पटना में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। जाहिर है पटना के लोगों को भीषण गर्मी से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अप्रैल को पटना के आसमान में कई जगहों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.