नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Patna University Admission 2026: बिहार के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शुमार पटना यूनिवर्सिटी (PU) में स्नातक (UG) स्तर के कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र से एडमिशन केवल इंटर के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अंतिम मुहर लगाने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने इस संबंध में राजभवन से अनुमति मांगी थी, जिस पर अब सहमति मिल चुकी है।कोरोना काल के बाद फिर बदलेंगे नियम पटना विश्वविद्यालय में साल 2019 से पहले दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का ही प्रावधान था। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक दूरी और सुरक्षा कारणों से इस परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.