Patna Traffic: पटना में ट्राफिक रूट में अहम बदलाव, शहर में निकलने से पहले समझ लीजिए नई व्यवस्था
पटना, जुलाई 31 -- Patna Traffic: बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण की वजह से ट्राफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नेहरू पथ पर मेट्रो निर्माण को लेकर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। सिटी बसों के अलावा ऑटो और ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे। यह प्रतिबंध आयकर गोलंबर से चिड़ियाखाना मोड़ तक होगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। निजी, सरकारी और आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। सगुना मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को आयकर गोलंबर से वीरचंद पथ होते हुए हार्डिंग रोड भेजा जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट वाली सड़क से होते हुए शेखपुरा मोड़ या सगुना मोड की ओर जाएंगे। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नेहरू पथ पर व्यवसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध कब से लगेगा, लेकिन इस पर सहमति बन गई है। लग रहा जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.