पटना, अगस्त 25 -- Patna Students Protest LIVE: पटना में अलग-अलग छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है। छात्रों ने आज लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए यहां पुलिस मुस्तैद है। डाक बांग़ला चौराहा पर भारी लोहे का चदरा से पहली बार छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया है। छात्र संगठनों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को बड़ी पहल की गई। सरकार के आदेश के बाद शिक्षा सचिव से लेकर पटना के डीएम और एसएसपी तक सक्रिय हो गए। सभी छात्र संगठनों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर दो से तीन घंटें तक वार्ता हुई। इसमें कई मुद्दों पर छात्रों के साथ सहमति बनी। मुख्य मुद्दा टीआ...