पटना, अगस्त 14 -- Patna News: पटना पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाया गया। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के नेतृत्व में बरामद किए गए 180 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है। मोबाइल के तकनीकी विवरण और अन्य उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण कर पुलिस ने इन फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पटना पुलिस की इस पहल की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...