पटना, अक्टूबर 15 -- पटना में मिलावटी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई Patna News: 2.52 लाख का 360 किलो घी जब्द, 52 किलो पनीर मिठाई नष्ट किया गया - मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई नंदनी पाम ऑयल के जंग लगे टिन में नकली घी का खेल पटना, मुख्य संवाददाता l स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटना में मिलावटी और बासी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर की गई छापेमारी में नंदनी पाम ऑयल के जंग लगे टिन में रखा 360 किलो नकली घी जब्त किया गयाl इसकी कीमत 2.52 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही 60 लीटर जला हुआ कुकिंग ऑयल और 52.5 किलो पनीर-मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया। बता दे कि क्वालिटी कॉर्नर, बोरिंग रोड में छापा मारा तो 10 किलो छेना मिठाई और 2.5 लीटर जला तेल मिला। रसोई में गंदगी, टूटा फर्श और खुली नाली...