Patna News: हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी पर सेमिनार
पटना, अक्टूबर 25 -- Patna News: अक्षत सेवा सदन में रविवार को ऑस्टियोसार्कोपेनिया (हड्डियों और मांसपेशियों की कमजोरी) विषय पर सेमिनार हुआ। आयोजन पटना मेनोपॉज सोसाइटी, ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम, पटना ऑर्थोपेडिक सोसाइटी और लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पीयू के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने किया। महावीर कैंसर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने राय रखी। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के खोखलेपन (ऑस्टियोपोरोसिस) और मांसपेशियों के क्षरण (सार्कोपेनिया) का एक साथ होना मरीज को पूरी तरह लाचार बना देता है, जिसके प्रति हर नागरिक को जागरूक होना आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. नीलम, डॉ. सरसिज नयनम, डॉ. उषा डिडवानिया आदि ने अपनी बातें रखीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.