Patna News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में किया रुद्राभिषेक
पटना, अगस्त 22 -- Patna News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को सावन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। पूजा-पाठ कर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की। सावन मास में आयोजित इस रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सावन आस्था और आराधना का महीना है और स्वास्थ्य मंत्री का इस प्राचीन ठाकुरबाड़ी में आकर रुद्राभिषेक करना सनातन परंपरा के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। रुद्राभिषेक के बाद निशांत कुमार ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां अवस्थित विभिन्न देव विग्रह का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.