पटना, अगस्त 5 -- Patna News: पटना जंक्शन पर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एक दिन में चोर तीन यात्रियों के बैग लेकर चंपत हो गए। बैग में लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, गहना आदि था। पीड़ितों की ओर से जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली के मो. हमदान अख्तर पटना में रिश्तेदार से मिलने आए थे। मंगलवार को दिल्ली लौट रहे थे। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी तेजस एक्सप्रेस में सीट पर बैग रख शौचालय चले गए। लौट कर आए तो देखा कि बैग गायब है। यात्रियों से पूछा, लेकिन किसी ने चोरी होते नहीं देखा। बैग में लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और एक हजार नगद था। उन्होंने जीआरपी थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरा निवासी निशु कुमारी की बदमाशों ने पटना जंक्शन पर खड़ी गरीब रथ ट्रेन से पर्स चोरी कर ली। पर्स में फोन, चांदी के दो पायल और दो हजार नगद था। वह पति के साथ आरा ज...