Patna News: सोशल मीडिया पर स्टंट पड़ा भारी, 'क्वीन पीहू' समेत दो पर प्राथमिकी
पटना, सितम्बर 27 -- Patna News: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने के लिए सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करना दो लोगों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 'क्वीन पीहू 1296 प्रियंका सिंह' और गुलशन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांधी मैदान यातायात थाने के अवर निरीक्षक दिनेश्वर प्रसाद यादव की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में सामने आया कि 'क्वीन पीहू 1296 प्रियंका सिंह' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ी युवती ने 16 सितंबर को मरीन ड्राइव स्थित कृष्णा घाट के पास बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट किया। वीडियो में युवती बिना हेलमेट बाइक चलाती दिखी। मामले में 26 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दूसरा मामला दूसरे मामले में बाईपास यातायात थाने के अवर निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.