Patna News: सुरक्षा के लिए बीडीओ के संघ ने सरकार से लगाई गुहार
पटना, अगस्त 1 -- Patna News: नीट छात्र आंदोलन के दौरान छपरा सदर के बीडीओ दृष्टि पाठक और रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार सिंह के घायल होने के बाद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं करने पर संघ ने नाराजगी जाहिर की है। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अनुरोध किया है कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से सरकार वार्ता करे। ऐसा नहीं होने पर संघ कोई भी निर्णय लेने को बाध्य होगा। संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और महासचिव लाल बाबू पासवान की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त घटना के पांच दिन बीतने बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार के इस उदासीनता से ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग के सदस्यों का मनोबल गिरा है। यह धारणा बन रही है कि सरकार विभिन्न विभागों के कार्यों का निष्पादन, विधि व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.