पटना, जुलाई 15 -- Patna News: सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपस मरुआही दियारा स्थित एक खेत में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। वह सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान काला दियारा निवासी नंदा साव के पुत्र मुन्ना कुमार (21) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्ना की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुन्ना कुमार के भाई ओम प्रकाश ने बताया कि वह तमिलनाडु में मजदूरी करता था। पांच दिन पहले ही घर लौटा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सुपना चौर में मिला अधेड़ का शव, चार हिरासत में सोमवार की शाम से वह किसी के बुलाने पर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उ...