पटना, अक्टूबर 31 -- Patna News: चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू), पटना के साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक सेंटर (सीएसडीएफसी) ने सी-डेक पटना के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी, एआई और डिजिटल फॉरेंसिक में करियर पर दो दिवसीय गेस्ट लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इसमें कानून प्रवर्तन और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर क्राइम जांच के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराया। पहले दिन बिहार पुलिस की साइबर क्राइम एंड सिक्योरिटी यूनिट (सीसीएसयू) के पुलिस महानिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने 'साइबर सिक्योरिटी और एआई' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराधी एआई का तेजी से दुरुपयोग कर रहे हैं, वहीं एआई साइबर अपराधों की पहचान और जांच का महत्वपूर्ण हथियार भी बन रहा है। बिहार में बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों का जिक्र करते हु...