Patna News: सरिस्ताबाद में डिलीवरी ब्वॉय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पटना, जुलाई 17 -- Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। शुक्रवार को पुलिस ने उसका शव कमरे से बरामद किया। वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। नवादा के कादिरगंज का राहुल कुमार (20) पिछले दो साल से सरिस्ताबाद के अकलू चौक के पास किराये के मकान में रहता था। वह एक कंपनी के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि चार दिनों से उसका कोई अता पता नहीं था। उसे लगा कि घर गया हुआ है, लेकिन उसके कमरे से दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ। शुक्रवार की दोपहर में मकान मालिक ने गर्दनीबाग पुलिस को सूचना दी कि लगता है युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसका शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.