Patna News: समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण की प्रमुख शक्ति हैं नारी
पटना, अक्टूबर 25 -- Patna News: अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ, कंकड़बाग एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयास से नारी सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नारी शक्ति के जागरण, सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका तथा युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के नव निर्माण की प्रमुख शक्ति भी हैं। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य आगामी 13 दिसंबर को आयोजित महादीप यज्ञ के प्रति जन-जागरण का विस्तार करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना उपजोन के समन्वयक मनीष कुमार, नागेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, गुड़िया कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं ज्योति कुमारी का सहयोग रहा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.