Patna News: सब्जी खरीदने जा रहे बाइक सवार दो को कार ने कुचला, युवक की मौत पर हंगामा
पटना, जुलाई 9 -- Patna News: कन्हौली बाजार सब्जी खरीदने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में प्रमोद कुमार (40) की मौत हो गई। जबकि मनेर के हनुमानगंज निवासी संजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार को बिहटा थाने के महमदपुर गांव के समीप की है।
घटना का विवरण आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर हंगामा किया। नेऊरा थाने के बेला गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार और संजय सिंह बाइक पर सवार होकर कन्हौली बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। महमदपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें प्रमोद सिंह की मौत हो गई। वहीं, संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। संजय सिंह का बेला गांव में ससुराल है।
लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.