Patna News: सफाई कर्मियों को एरियर सहित जून का वेतन मिला
पटना, जुलाई 1 -- Patna News: नगर निगम के सफाई कर्मियों को संशोधित दरों के अनुरूप एरियर मद में 31.63 लाख का भुगतान किया गया है। जून के वेतन का भुगतान भी संशोधित दरों के अनुरूप एरियर के साथ किया गया है। पटना नगर निगम की ओर से सभी स्थायी और दैनिक चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को नि:शुल्क वर्दी एवं जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सफाई कर्मियों को वर्दी और जूते इस योजना के अंतर्गत 4,317 पुरुष कर्मचारियों को दो-दो सेट फुल पैंट और फुल शर्ट के साथ एक-एक जोड़ी जूते तथा 549 महिला कर्मचारियों को दो-दो साड़ियां, दो पेटीकोट, दो ब्लाउज और एक-एक जोड़ी जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से लगभग 1.37 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है, जिससे सफाई कर्मियों को सम्मानजनक कार्य परिधान उपलब्ध होने के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुविधा भी सुनिश्चित हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.