पटना, जुलाई 12 -- Patna News: मनेर थाना क्षेत्र के छितनावा गांव समीप सड़क किनारे खड़े एक 70 वर्षीय बुर्जुग को ऑटो ने टक्कर मार दिया ।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान छितनावा निवासी रामनिवास शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया, और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, रामनिवास शर्मा किसी कार्य से घर के पास सड़क पर थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गए, स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए दानापुर के एक अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हादसे के बाद भाग रहे हाइवा को पुलिस ने किया जब्त सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...