पटना, अक्टूबर 30 -- Patna News: पटना जिला संतमत-सत्संग समिति के बैनर तले 40वां वार्षिक दो दिवसीय संतमत-सत्संग अधिवेशन पटना के न्यू एतवारपुर में हो रहा है। शुभारंभ शनिवार को सुबह सात बजे होगा। अधिवेशन में श्रद्धालु सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज द्वारा प्रतिपादित आंतरिक ध्यान-योग, आध्यात्मिक साधना, सदाचार एवं मानवीय जीवन-मूल्यों के संदेश से रूबरू होंगे। उन्हें संत-महात्माओं के आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ मिलेगा। पहला सत्र सुबह 7 से 10 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। अधिवेशन के दौरान ईश्वर-वंदना, संत-वंदना, गुरु-विनती, वेद एवं उपनिषदों के मंत्रों का पाठ, संतवाणियों का गायन, स्तुति-विनती व ध्यान-साधना जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: गुरु कृपा से ही आत्मिक शांति और सत्य का बोध : - -पूर्णि...