पटना, अगस्त 21 -- Patna News: मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में छह दिवसीय हिंडोला महोत्सव (झूलन यात्रा) 23 अगस्त से होगा। 28 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन श्री राधा-कृष्ण को आकर्षक एवं मनोहारी ढंग से सजे झूले पर झूलाया जाएगा। मंदिर में शाम 5 से रात 9 बजे तक भक्तों को भगवान को झुलाने का मौका मिलेगा। मंदिर में प्रत्येक दिन अलग-अलग धार्मिक एवं सांस्कृतिक थीम के अनुरूप विशेष साज-सज्जा होगी। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, संकीर्तन और उत्सव का विशेष वातावरण रहेगा। 24 अगस्त को पुत्रदा एकादशी पर भक्त व्रत-उपवास करेंगे। इस दौरान भक्ति रसमय रस सार महाराज एकादशी की कथा कहेंगे.

बलराम महोत्सव 28 अगस्त को : श्रावण पूर्णिमा पर 28 अगस्त को भगवान श्री बलराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में व्रत उपवास के साथ महाआरती...