Patna News: श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में मनोविज्ञान दिवस मना
पटना, अगस्त 8 -- Patna News: श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज पटना सिटी में एनएसएस और मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को भारतीय मनोविज्ञान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय मनोविज्ञान आत्मज्ञान, आंतरिक शांति और समग्र जीवनशैली का मार्ग है। उन्होंने ध्यान, डिजिटल डिटॉक्स और पर्याप्त नींद जैसी आदतों पर बल दिया। मनोविज्ञान की शिक्षिका डॉ. निकिता जायसवाल ने चेतना, त्रिगुण और आत्म-साक्षात्कार की अवधारणाओं को पश्चिमी मनोवैज्ञानिकों फ्रायड, युंग और एडलर के सिद्धांतों से समझाया। एनएसएस अधिकारी डॉ. मो. तकी ने मानसिक स्वास्थ्य में त्रिगुण, संतुलित आहार और जीवनशैली की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. उमेश कुमार ने भगवद्गीता को तनाव प्रबंधन की प्रभावी मार्गदर्शिका बताया। मौके पर पोस्टर चित्रकला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.