Patna News: श्री अरविंद महिला कॉलेज में रोजगारपरक कार्यक्रम का शुभारंभ
पटना, जुलाई 22 -- Patna News: श्री अरविंद महिला कॉलेज में 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' के तहत सात दिवसीय रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें बैच की शुरुआत बुधवार को हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के कॅरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल व नांदी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया है, जिसमें 48 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने छात्राओं को अधिकतम लाभ उठाने की सलाह देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आत्मविश्वास, संवाद व रोजगार कौशल बढ़ाने में सहायक है। मुख्य प्रशिक्षक अमर पाठक द्वारा संचालित इस बैच में लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन व इंटरव्यू तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समन्वयक मृत्युंजय कुमार (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, नांदी फाउंडेशन) व आदित्य भारद्वाज (प्लेसमेंट सेल सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.