Patna News: शिविर में लोगों को मिला चिकित्सकीय परामर्श
पटना, जुलाई 12 -- Patna News: चेतना समिति पटना के बैनर तले रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर विद्यापति मार्ग स्थित विद्यापति भवन में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया और आवश्यक जांच एवं उपलब्धता के अनुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में स्त्री रोग, हृदय रोग, जनरल फिजिशियन, सर्जरी, हड्डी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं आयुर्वेद सहित विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त मरीजों की बीपी एवं शुगर की नि:शुल्क जांच भी की गई। शिविर में शामिल होने वाले डॉक्टरों में जनरल फिजिशियन डॉ. अजीत कुमार मिश्र, सर्जन डॉ. हेमंत कुमार झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम झा, डॉ. स्वप्ना झा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता झा, डॉ. समरेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.