Patna News: शक्तिधाम : दो दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव संपन्न
पटना, सितम्बर 12 -- Patna News: बैंक रोड स्थित शक्तिधाम दादीजी मंदिर में श्री दादीजी सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव श्रद्धा, उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को देशी-विदेशी रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। पहले दिन लाल और पीली चुनरी में सजी लगभग 1100 सुहागिन महिलाओं ने एक साथ सामूहिक नारायणी मंगलपाठ में भाग लिया। महिलाओं ने दादीजी की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दूसरे दिन सुबह 6 बजे विशेष मंगल आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने स्वास्तिक बना दादीजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित की। इसके बाद दादीजी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- 56 भोग व महाआरती में उमड़े श्रद्धालु शक्तिधाम महिला मंडल और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा विशेष भजन-की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.