Patna News: वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
पटना, नवम्बर 10 -- Patna News: दीपावली और छठ पर भी अधिकतर सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। जिन कर्मियों को वेतन मिला भी है, तो बहुत दबाव के बाद भुगतान किया गया। नगर निगम के स्थायी कर्मी भी वेतन से वंचित हैं। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि स्थानीय निकायों के सफाई कर्मी दिन-रात मेहनत कर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी लगातार उपेक्षा कर रही है। संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकायों के कर्मियों की स्थिति दयनीय है। संघर्ष मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी है कि 10 दिनों में समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया गया, तो राज्यभर के सफाई कर्मी सफाई कार्य ठप कर देंगे। कहा कि राज्यव्यापी आठ दिवसीय हड़ताल के बाद 6 अगस्त को नगर विकास मंत्री के स्तर पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.