पटना, अक्टूबर 28 -- Patna News: विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जीराम जी के तहत स्वीकृत की जाने वाली योजनाओं के प्राक्कलन निर्माण के दौरान प्रस्तावित स्थल का नजरी नक्शा एवं चौहद्दी सिक्योर सॉफ्टवेयर पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक योजना के प्राक्कलन निर्माण के समय प्रस्तावित स्थल का नजरी नक्शा एवं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की चौहद्दी तैयार कर अभिलेख में संधारित करने के साथ सिक्योर सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना होगा। नजरी नक्शे में मौजा, थाना संख्या, खाता संख्या, खेसरा/प्लॉट संख्या, भूमि की प्रकृति, कार्यस्थल की लंबाई-चौड़ाई तथा सड़क, विद्यालय, मंदिर और पुल जैसे निकटतम स्थायी पहचान-चिह्नों का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। नजरी नक्शा एवं चौहद्दी पर संबंधित...