पटना, जुलाई 19 -- Patna News: मसौढ़ी थाना में शुक्रवार की आधी रात विडियो बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने ड्यूटी में तैनात महिला सिपाहियों पर हमला कर दिया। दांत काटने से दो महिला सिपाही जख्मी हो गई। वहीं, हमलावरों पर बदसलूकी करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की कोशिश भी की। इस मालमे में पुलिस ने आरोपित एक महिला और एक युवती सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पुलिस पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शराब पीने में गिरफ्तार दो लोगो को भी जेल भेज दिया गया है। थानेदार विवेक भारती ने बताया कि इस संबंध में थाने के एएसआई ललन कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में श्याम नगर मोहल्ला निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार, राहुल कुमार, पुत...