पटना, अगस्त 5 -- Patna News: पटना। सेंट कैरेंस हाई स्कूल में बुधवार को सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी ग्लोबल विस्टा का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य वैश्विक समझ, सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान तथा वसुधैव कुटुंबकम यानी समस्त विश्व एक परिवार है, कि भावना को प्रोत्साहित करना था। ऋचा ठाकुर ने स्वागत संबोधन किया। विद्यार्थियों ने वैश्विक एकता पर प्रेरणादायक भाषण दिया तथा वन वर्ल्ड गीत प्रस्तुत कर विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विश्व की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को दर्शाते हुए सुंदर और रचनात्मक मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लोगों के बीच एकता, सम्मान और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। अंत में रूमा ने धन्यवाद ज्ञाप...