Patna News: वाहन चेकिंग के दौरान वाहन से 1.17 लाख पकड़ा
पटना, जुलाई 30 -- Patna News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गुरुवार को शहर में जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पीरबहोर थाना क्षेत्र के भवर पोखर पशु अस्पताल के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक लाख 17 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से वाहनों के माध्यम से नगद राशि ले जाई जा सकती है। इसी के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई थी। बरामद राशि कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति की गाड़ी से रुपये बरामद हुए हैं, उसने स्वयं को जमीन कारोबारी बताया है। उसका कहना है कि वह निजी कार्य से रुपये लेकर जा रहा था तथा वह रामकृष्णानगर का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने राशि को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.