Patna News: रोटरी और इनरव्हील के सदस्यों ने रक्तदान किया
पटना, जुलाई 5 -- Patna News: रोटरी क्लब ऑफ पटना और इनरव्हील क्लब ऑफ पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रवींद्र भवन पटना में आयोजित शिविर में क्लब के 21 सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ इनर व्हील की चेयर पर्सन प्रियंका कुमार ने किया। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर में अंतरा मित्रा, अरिजीत, अंजू गुप्ता, अनुज राज, सरिता प्रसाद, रूपेश,संध्या आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.