Patna News: रूपसपुर पुल पर बस खराब होने से लगा भीषण जाम
पटना, नवम्बर 10 -- Patna News: रूपसपुर पुल पर मंगलवार को एक सवारी बस के अचानक खराब हो जाने से एक तरफ की सड़क पर घंटों जाम की समस्या रही। सगुना मोड़ से चिड़ियाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ियां रेंगती हुई आगे बढ़ती रहीं। यातायात पुलिस के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस की बैटरी डिस्चार्ज होने से अचानक उसकी रफ्तार कम हो गई। धीरे-धीरे बस को किनारे किया गया। इस दौरान मार्ग पर यातायात का थोड़ा दबाव रहा। एक घंटे के अंदर ही स्थिति सामान्य हो गई। जानकारी के मुताबिक दानापुर स्टेशन से सगुना मोड़, राजाबाजार के रास्ते पटना जंक्शन स्थित मल्टी मॉडल हब जा रही सरकारी सवारी बस रुपसपुर पुल पर खराब हो गई। बीच सड़क पर बस रुक जाने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी। देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.