Patna News: राजा बाजार की आकाशवाणी गली में मिले युवक के शव की हुई पहचान
पटना, अगस्त 29 -- Patna News: पटना। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार पुल के पिलर संख्या 28 के सामने स्थित आकाशवाणी गली में शुक्रवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान शनिवार को हो गयी। मृतक की पहचान राजीवनगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर निवासी महेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र शिपु कुमार के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार शिपु कुमार पेंटिंग का काम करता था और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। गुरुवार की रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को परिजनों को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद वे शास्त्री नगर थाने पहुंचे और शव की पहचान शिपु कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.