पटना, जुलाई 14 -- Patna News: क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'रक्तांचल सीजन-3' का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 16 जुलाई को सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। प्रमोशन के लिए अभिनेता क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और निदेशक रितम श्रीवास्तव पटना पहुंचे। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कलाकारों ने सीरीज के बारे में बताया। स्टारकास्ट ने बताया कि रक्तांचल सिर्फ गैंगवार की कहानी नहीं बल्कि सत्ता, राजनीति, विश्वासघात और बदले की उस मानसिकता की कहानी है, जो समय के साथ और भी खतरनाक होती चली जाती है।अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बिहार हमेशा उनके लिए खास रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरे सीजन में विजय सिंह का किरदार पहले से ज्यादा परिपक्व, आक्रामक और बदले की आग से भरा हुआ नजर आएगा। अभिनेता निकितिन धीर ने कहा कि वसीम खान इस बार पहले ...