Patna News: मोकामा : रेलवे अंडरपास में जलजमाव से आवागमन बाधित
पटना, जुलाई 11 -- Patna News: मोकामा प्रखंड के मोर स्टेशन के पूर्वी हिस्से में बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव से आवागमन बाधित है। बारिश और नाले का पानी अंडरपास में जमा होने के चलते लोग जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने रेलवे और जिला प्रशासन से जल्द अंडरपास से पानी निकासी और स्थायी समाधान की मांग की। लोगों का कहना है कि मोर स्टेशन के दक्षिण की बस्ती और टाल इलाके की तारतर पंचायत जाने का यही एकमात्र रास्ता है। मोर गांव के लोग भी मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाने के लिए भी इसी अंडरपास का उपयोग करते हैं। स्थिति इतनी खराब है कि बच्चे,बुजुर्ग,महिला सभी रेलवे ट्रैक से आवागमन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: हल्की बारिश के बाद पंजवारा रोड अंडरपास में भरा पानी बीते महीने एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.