पटना, सितम्बर 20 -- Patna News: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला कॉलेज की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा स्नातक प्रथम वर्ष की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को छात्रा का गर्दनीबाग स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, शुक्रवार को छात्रा कॉलेज के पास थी। इसी दौरान उसका परिचित युवक उसे मॉल घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक छात्रा को बाइपास इलाके में स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा के आवेदन और बयान के आधार पर जांच शुरू की। ...