पटना, अक्टूबर 25 -- Patna News: पटना के गांधी मैदान में रविवार को दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डीएम कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का मेला सांस्कृतिक धरोहर और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व को गहराई से रेखांकित करते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, प्रतिभा सिन्हा (उप निदेशक, खाद्य, पटना प्रमंडल) समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। यह मेला 6 नवंबर तक चलेगा। आठ वर्षों के बाद गांधी मैदान में इस आयोजन ने राजधानी के लिए इसे विशेष अवसर बना दिया है। दशहरा मेला एवं पटना एक्सपो में कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एवं शॉपिंग, रियल एस्टेट एवं प्लॉट, ऑटोमोबाइल्स एवं बाइक, हैंडीक्राफ्ट्स एवं हैंडलूम, शिक्षा, बैंकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस, ज्वेलरी, फैशन एवं ...