पटना, अगस्त 24 -- Patna News: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन मिरांडा हाउस और क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (सीडब्ल्यूएडी) ने किया। इसमें सेंट स्टीफेंस कॉलेज की आद्या सिंह विजेता रही। युवाओं में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के प्रति रुचि विकसित करने व शब्दावली, तार्किक क्षमता और पार्श्व चिंतन को प्रोत्साहित करने के मकसद से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राउंड हुए। संचालन विनायक एकबोटे ने किया। वे क्रॉसवर्ड क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ, मार्गदर्शक और क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के उपाध्यक्ष हैं। एकबोटे लंबे समय से देशभर में क्रॉसवर्ड प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। यह भी पढ़ें- होली क्रॉस स्कूल ...