पटना, जुलाई 3 -- Patna News: विजय नगर स्थित मानस मंदिर का 24वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मौके पर मंगल पांडेय ने कहा कि मंदिर पूजा पाठ के अलावा सामाजिक समरसता का भी उत्कृष्ट स्थल है। अगले साल मंदिर के 25वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन करने का संकल्प भी लिया गया। मौके पर मंदिर के संयोजक अशोक सिंह, राजीव रंजन, वीरेन्द्र कुमार राय, पुजारी प्रशांत मिश्रा, आदर्श मिश्रा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...